गुण्डरदेही पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , दो की तलाश जारी ।
गुण्डरदेही - जिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे अवैध रेत उत्खनन के विरुद चलाए जा रहे अभियान व बघमरा एनीकट के गेट को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा खोलकर रेत चोरी करने की शिकायत मिलने पर 25 फरवरी को गुण्डरदेही तहसीलदार विनोद साहू के नेतृत्व मे रात को थाना गुण्डरदेही की टीम चंदनबिरहि एनीकट की ओर रवाना हुआ टीम को देखकर रेत तस्कर बबलू निषाद जोर जोर से चिल्ला कर भागो भागो कहकर मां बहन की गालिया देने लगा इतने मे बबलू उर्फ मिथलेश निषाद खिलेश्वर साहू राजा देवार चारो मिलकर रेत तस्कर पर कार्यवाही मे गए गुण्डरदेही के आरक्षक दमन वर्मा के हाथो को पकड़कर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर फरार हो गया जिस पर थाना गुण्डरदेही मे आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 186, 353, 332, 307 ,34 अपराध कायम कर रविवार 26 फरवरी को आरोपी बबलू उर्फ़ मिथलेश निषाद व खिलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वही दो अन्य आरोपी राजा देवार व बब्लू देवार फरार है जिसकी तलाश गुण्डरदेही पुलिस कर रही है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.