Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 24, 2022

पत्नी का 'हत्यारा' पति गिरफ्तार

 पत्नी का 'हत्यारा' पति गिरफ्तार: मारपीट के बाद गला दबा उतारा था मौत के घाट, सिर्फ इस वजह से ली जान -


कोरबा। दीपका थाना के अंतर्गत ज्योति नगर में रहने वाली सुनीता गुप्ता की हत्या करने वाले उसके पति राजेन्द्र गुप्ता को थाना दीपका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है



बता दें कि पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र के ज्योति नगर की हैं. जहां पति और पत्नी के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद गुस्साए पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी है। दीपका थाना से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राकेश कुमार गुप्ता पिता काशी प्रसाद गुप्ता निवासी ज्योतिनगर कोरबा के द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा अपने पत्नी श्रीमती सुनीता गुप्ता का गला दबाकर हत्या कर दिया गया है । रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्र – 25/2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल को प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस के पर्यवेक्षण में मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए ।जाँच पर पाया गया कि आरोपी एवम मृतिका मूलतः बिहार के निवासी हैं । राजेन्द्र गुप्ता से मृतिका सुनीता गुप्ता का विवाह सन् 2008 में हुआ था । पिछले 07 वर्षो से मृतिका का दिमागी संतुलन खराब था । जिसका उपचार बिहार में चल रहा था। करीब 10-11 दिन पूर्व आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ बेहतर ईलाज के लिए अपने बड़ा साला- संतोष गुप्ता के पास ज्योति नगर दीपका में आकर अलग से किराये का मकान लेकर रह रहा था । कल रात करीब 09:00 बजे मृतिका सुनीता गुप्ता का आरोपी राजेन्द्र गुप्ता के साथ लड़ाई-झगड़ा होने लगा और आरोपी मृतिका के गला पर पैर रखकर उसका गला घोटकर हत्या कर दिया और पास ही रह रहे अपने छोटे साले- राकेश गुप्ता को जाकर बताया की तुम्हारी बहन को कुछ हो गया है , वह बेहोश हो गई है । तब सभी आरोपी के घर आये तो मृतिका की बड़ी बेटी- रिया बताई की पिताजी मम्मी को पैर से गला दबा कर जान से मार दिये है । पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि पत्नी के दिमागी सन्तुलन खराब होने और रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर घटना कारित किया है । आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad