भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं का किया सम्मान , भाषण प्रतियोगिता मे चन्द्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे वोंकार पटेल रहे प्रथम
गुण्डरदेही । शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण प्रदान कर सम्मानित किया गया रेड रिबन क्लब की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर यशवंत साव सर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चन्द्र कला द्वितीय स्थान रेड रिबन क्लब के दल नायक टेकराम पटेल ने प्राप्त किया वही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वोंकार पटेल ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान ओमेश्वर साहू ने प्राप्त किया पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सपना कॉर् और रेड रिबन क्लब के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ यशवंत साहू और कमलेश साहू के हाथों सम्मानित किया गया वही महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयं सेवक प्रताप सिंह पोखराज ईशु उमाशंकर व अन्य छात्र छात्राओं ने भी बधाई दी है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.