खैरागढ़-धनवंतरी के लिए खाली कराया भवन
पालिका के सामनें संचालित सामुदायिक विकास समिति भवन को धनवंतरी मेडिकल का संचालन करानें खाली कराया गया है । धनवंतरी मेडिकल का संचालन फतेह मैदान के काम्पलेक्स में किया जा रहा था लेकिन वहाँ तक ग्राहक नहीं पहुँच पा रहे थें इसे मुख्य मार्ग में करने के आदेश केबाद महिला विकास समिति भवन को आनन फानन में खाली करा दिया गया। अब इस भवन को धनवंतरी मेडिकल के लिए तैयार कराया जा रहा है ।
जहाँ व्यवस्था वहाँ जगह नहीं
सामुदायिक विकास समिति का संचालन करनें पालिका नें अन्नपूर्णा भवन में व्यवस्था करनें निर्देश दिए है लेकिन वहाँ जगह ही नहीं है । दो मंजिला अन्नपूर्णा भवन में भूतल में कोरोना वैक्सीनेंशन कार्य लगातार जारी है जबकि पहली मंजिल में आबकारी विभाग का दफ्तर संचालित है । हालांकि पालिका प्रशासन ने आबकारी विभाग को भवन खाली करने के निर्देश दिए है । लेकिन भवन ढूंढनें का हवाला देकर आबकारी विभाग दो सप्ताह से खामोश बैठा है ।
दो हजार से अधिक महिलाएँ लेती है प्रशिक्षण
सामुदायिक विकास समिति से शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की दो सौ महिला समूह सीधे तौर पर जूड़ी हुई है। इन समूहों की दो हजार से अधिक महिलाएँ सीधे तौर पर सामुदायिक विकास समिति में आकर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत जानकारी, प्रशिक्षण, लाभ, ऋण योजना, सिलाई, कढ़ाई कम्प्यूटर प्रशिक्षण सहित अन्य प्रशिक्षण और जानकारी लेती है। भवन नही होनें से पिछले दो सप्ताह से महिलाओं की गतिविधियाँ बंद पड़ी है। ऐसें में भवन की व्यवस्था नहीं होने से महिलाएँ भी नहीं आ पा रही है ।
आबकारी विभाग को हटनें कहा
सामुदायिक विकास समिति को अन्नपूर्णा भवन में शिष्ट करने से पूर्व ही आबकारी विभाग को अन्य जगह हटनें निर्देश पत्र जारी किए गए है। इसके बाद वहाँ सामुदायिक समितियों की व्यवस्था अच्छे से हो जाएगी । सीमा बख्शी सीएमओं नगरपालिका
जगह ढूंढ रहे
आबकारी विभाग कार्यालय के लिए बेहतर जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलने के बाद ही अन्नपूर्णा भवन को खाली किया जा सकेगा । यकायक खाली करना संभव नहीं है ।
सविता वर्मा आबकारी अधिकारी
*सीएनआई खैरागढ़ स सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.