Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

उपायुक्त अनिल कोचर एवं जिला पंचायत सीईओ ने की आवास योजना की समीक्षा

 

उपायुक्त अनिल कोचर एवं जिला पंचायत सीईओ ने की आवास योजना की समीक्षा

बालाघाट -प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन अंतर्गत भोपाल से आए उपायुक्त श्री अनिल कोचर द्वारा अभ्युदय नवाचार के संबंध में जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा की गई । जिसके अंतर्गत चयनित ग्रामों में निर्मित आवासों में एक-एक पौधे का रोपण अनिवार्य करने कहा गया। पानी के स्रोत विकसित करने एवं जल संरक्षण कार्य अधोसंरचना को विकसित करने स्व- सहायता समूहो के कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किये जाने गैप फिलिंग के सर्वे पूर्ण कर डीपीआर बनाकर कार्ययोजना  का क्रियान्वयन वास्तविकता से किए जाने के निर्देश दिए तथा बताया गया कि जिन ग्रामो द्वारा नवाचार व गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएंगे उन्हें राज्य स्तर पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जावेगा । 

 विवेक कुमार सीईओ जिला पंचायत द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद पंचायत सीईओ एक पिछड़ा ग्राम तथा जिस ग्राम में विकास कम हुआ हो तथा एक समृद्ध गांव स्वयं गोद लेकर उस पर विशेष ध्यान दें। मेसन प्रशिक्षण के प्रस्ताव जनपदों को भेजने कहा गया जनपद पंचायत बिरसा बैहर परसवाड़ा खैरलांजी एवं लांजी में आवास निर्माण की कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी पीसीओ एवं विकासखंड समन्वयको को एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने कहां गया। विकासखंडवार रेत ईंट सीमेंट सेंटरिंग लोहा की आवश्यकता एवं सामग्री प्रदायकर्ताओं की मैपिंग कर प्रदाय कर्ताओं के साथ बैठक कर रियायती दरों एवं उपलब्धता के संबंध में चर्चा करने निर्देशित किया गया।

 सभी सीईओ जनपद पंचायत ए डी ई ओ पीसीओ एवं ब्लॉक समन्वयको को निर्धारित समय सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए ।बैठक में जिला पंचायत से परियोजना अधिकारी नेत्रा ऊके एवं जनपद पंचायत से समस्त सी ई ओ, ए डी ई ओ, पीसीओ, ब्लॉक समन्वयक एवं सहायक लेखा अधिकारी उपस्थित रहे। भोपाल से आए उपायुक्त श्री अनिल कोचर द्वारा जनपद पंचायत खैरलांजी के ग्राम दुधारा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अभ्युदय नवाचार के चयनित ग्रामों का भ्रमण किया गया एवं योजना अंतर्गत समस्त कार्यों का निरीक्षण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad