बेलगहना तहसील में चल रही बाबू व भृत्य की मनमानी
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना..बेलगहना तहसील में चल रही बाबू व भृत्य की मनमानी इन दिनों क्षेत्र के लोगों को तहसील बेलगहना के चक्कर लगाने में चप्पल घिस जा रहे हैं यू तो तहसील कोर्ट कचहरी के चक्कर मे चप्पल घिसना आम बात है परंतु इन दिनों बेलगहना में पदस्थ बाबू रामनारायण श्रीवास की मनमानी से लोग परेशान हैं जहां एक ओर लोग अपने अन्य कार्य छोड़ समय पर तहसील के दरवाजे पर उपस्थित हो जाते हैं वहीं बाबू के आने का समय तो बिल्कुल अलग ही हैं। हाल ही में जिला कलेक्टर के समय पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश को भी धता बता रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना तहसील के बाबू रामनारायण श्रीवास दोपहर 2 बजे तहसील कार्यालय पहुंचते हैं। वहीं भृत्य सूर्यकांत सूर्यवंशी जो कि चौकीदार है जिसके हमेशा नदारत रहने की सूचना मिल रही है। साथ ही कार्यालय में कर्मचारियों के होते हुए भी दलाल सक्रिय होने की सूचना मिल रही है जहाँ बाहरी व्यक्ति के द्वारा फाइल निकालने रखने का कार्य किया जा रहा है ऐसे में राजस्व प्रकरणों की फाइल सुरक्षा भी खतरे में नजर आ रही है। बहरहाल देखना यह है कि इन कर्मचारियों के मनमानी रवैये पर कोई कार्यवाही होती है अथवा नहीं।इन दिनों क्षेत्र के लोगों को तहसील बेलगहना के चक्कर लगाने में चप्पल घिस जा रहे हैं यू तो तहसील कोर्ट कचहरी के चक्कर मे चप्पल घिसना आम बात है परंतु इन दिनों बेलगहना में पदस्थ बाबू रामनारायण श्रीवास की मनमानी से लोग परेशान हैं जहां एक ओर लोग अपने अन्य कार्य छोड़ समय पर तहसील के दरवाजे पर उपस्थित हो जाते हैं वहीं बाबू के आने का समय तो बिल्कुल अलग ही हैं। हाल ही में जिला कलेक्टर के समय पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश को भी धता बता रहे हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.