विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दी नगर को विभिन्न सौगातें
CMO नवनीत पांडे के साथ किया नगरीय क्षेत्र में चल रहें विभिन्न निर्माण कार्यां का निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा निर्देश
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सिवनी।। आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महोदय मान. श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा नगर पालिका सिवनी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री राय द्वारा विधायक निधि के कार्य एवं शहर के सौंदर्यीकरण हेतु नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम प्रकाश नगर में निर्मित रोड का निरीक्षण किया विदित होवे कि यह रोड ₹ 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जा रही है।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत विधायक महोदय की अनुशंसा पर यह कार्य किया जा रहा है। तत्पश्चात विधायक महोदय श्री राय सोमवारी चौक स्थित नवनिर्मित गार्डन का निरीक्षण करने पहुंचे एवं भैरोगंज स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया एवं स्कूल बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे को दिये
तत्पश्चात विधायक महोदय दलसागर के सामने स्थित मैथमेटिकल गार्डन का निरीक्षण करने पहुंचे साथ ही दीनदयाल रसोई योजना में दिए जाने वाले खाने का परीक्षण भी किया एवं उच्च गुणवत्ता का भोजन नागरिकों को दिया जावे इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात विधायक महोदय दलसागर के सामने डूडाऑफिस के बगल में स्थित गार्डन का निरीक्षण करने पहुंचे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री पांडे को
जनता स्टूडियो बनाने के निर्देश दिए जिसके माध्यम से नगर पालिका एवं शासन की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जा सके एवं व्यापक स्तर पर जनता के साथ ऑनलाइन संवाद किया जा सके। विधायक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान डिवाइडर में स्थित सभी खंबे के पुताई करने, लगाई जाने वाली डिवाइडर के मध्य फेंसिंग का निरीक्षण एवं सभी खंभों में रंग बिरंगी लाइटिंग किए जाने के निर्देश सीएमओ को दिये।
तत्पश्चात विधायक महोदय छिंदवाड़ा चौक स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये तत्पश्चात् मटन मछली मार्केट में जाकर वहां रोड-नाली शेड और नाले का निर्माण की समीक्षा की। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा बताया गया कि उक्त सभी कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा साथ ही शौचालय को सुधारने के निर्देश भी विधायक महोदय द्वारा दिए गए। तत्पश्चात विधायक महोदय डूंडा सिवनी स्थित चौराहे का निरीक्षण करने पहुंचे एवं नागरिकों की समस्याएं सुनी शहर के सौंदर्यीकरण के सभी पहलुओं पर विधायक महोदय द्वारा समीक्षा की गई

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.