Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 26, 2022

पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने वाले अपचारी बालकों को किया गिरफ्तार....चोरी और लूट का आदतन बदमाश ही निकला मास्टर माइंड.ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ा महंगा रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

 


पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने वाले अपचारी बालकों को किया गिरफ्तार....चोरी और लूट का आदतन बदमाश ही निकला मास्टर माइंड.ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ा महंगा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर.... थाना रतनपुर में दिनांक 24.02.2022 को प्रार्थी संकटमोचन चौबे पिता मुरारी लाल चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कर्रा द्वारा प्रथम सूचना दर्ज कराया गया कि 23,24.02.2022 दरमियानी रात किसी अज्ञात चोर ने इसके द्वारा संचालीत पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र कियोस्क ग्राम कर्रा का सटर का ताला तोड कर 93,910 रूपये नगदी रकम चोरी कर लिया गया है रिपोर्ट पर अपराध क्र. 90/22 दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था विवेचना के दौरान मुखबिरो से सूचना मिला कि ग्राम जांली का अपचारी बालक जो कि पूर्व में भी चोरी एवं लुट जैसे मामले मे चालान हो चुका है, बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है सूचना पर अपचारी बालक को पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर उसने अपने ही गांव के दुसरे अपचारी बालक के साथ मिल कर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। दोनो बालकों को पकड कर उनके कब्जे से चुराई हुई रकम 27000/- रूपये एवं चोरी के पैसे से खरीदा गया मोबाईल एवं नये कपडे कुल 40000/- रूपये की बरामदगी की गई एवं अपचारी बालको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में सउनि जितेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक रामलाल सोनवानी, आरक्षक सचिन तिवारी की विशेष भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad