Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 25, 2022

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा बोड़ला अनुविभाग के आम जनों तथा ग्राम कोटवारों से मुलाकात कर जनदर्शन में सुनी समस्या। कोटवार सम्मान समारोह तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का थाना बोड़ला में किया गया आयोजन।


दिनांक-25/02/2022


पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा बोड़ला अनुविभाग के आम जनों तथा ग्राम कोटवारों से मुलाकात कर  जनदर्शन में सुनी समस्या।


कोटवार सम्मान समारोह तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का थाना बोड़ला में किया गया आयोजन।




पुलिस जनदर्शन में समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना/चौकी प्रभारियों को दिये निर्देश।


बोड़ला अनुविभाग के जनदर्शन में थाना बोड़ला, थाना चिल्फी, थाना झलमला, थाना तरेगांव जंगल, से नहीं मिली पुलिस से संबंधित शिकायत।


पुलिस अधीक्षक ने जताई प्रसन्नता बोले अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का भी होगा जल्द निराकरण।



पुलिस महानिदेशक रायपुर छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी. पाल के मार्गदर्शन में रेंज के समस्त जिलों में आमजनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने एवं उसका उचित निराकरण करने के लिए पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करने निर्देशित किया गया है।


जिसके परिपेक्ष्य में लगातार कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले के अलग-अलग अनुविभाग में समय-समय पर पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनों से रूबरू होकर उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक-25/02/2022 दिन शुक्रवार को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले के बोड़ला अनुविभाग के थाना बोड़ला परिसर पर *जनदर्शन/ कोटवार सम्मेलन/ स्वास्थ्य शिविर* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके, थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बृजेश सिन्हा, थाना प्रभारी तरेगांव जंगल उप निरीक्षक युवराज साहू, थाना प्रभारी झलमला उप निरीक्षक सुमित नेताम चौकी प्रभारी पोड़ी सहायक उप.निरीक्षक मानसिंह उपस्थित रहे। पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के आम जनों के द्वारा पुलिस कप्तान के सामने आकर अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायत पत्र दिया गया।

जिसके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भेजने के लिए आश्वासन दिया गया है, जिसमें पुलिस से संबंधित एक भी शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जनदर्शन कार्यक्रम के पश्चात थाना परिसर में ही कोटवार सम्मान समारोह, कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें बोड़ला अनुविभाग के ग्राम कोटवारों को नेम प्लेट, डायरी पेन तथा सफेद गमछा व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित कर ग्राम कोटवारों को क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाने पुलिस का हरसंभव मदद करने तथा समय-समय पर थाना आकर उपस्थिति देने निर्देशित किया गया तथा कोटवारों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर बताने कहा गया जिसमें ग्राम कोटवारों के द्वारा अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा जिसका तत्काल पुलिस कप्तान के द्वारा निराकरण भी किया गया है, साथ ही सभी कोटवारों को सम्मान देते हुए उन्हें उनके नाम से पुकारने व पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर असामाजिक तत्व को जड़ से जिले से खत्म करने में अपनी पूर्ण सहयोग कबीरधाम पुलिस को करने अपील कर सभी कोटवारों के लिए जल्द से जल्द परिचय पत्र बनवाकर प्रदान करने कहा गया है, तथा सभी को स्वयं तथा अपने परिवार जनों को स्वास्थ्य शिविर में लाकर उपस्थित चिकित्सक से आवश्यक उपचार कराने कहा गया।

जनदर्शन में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा उपस्थित आम जनों तथा ग्राम कोटवारों को अभिव्यक्ति ऐप के विषय में आवश्यक जानकारी देकर गांव के बालक/बालिकाओं तथा महिलाओं के सुरक्षा हेतु मोबाइल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर, बिना थाना आए अपनी शिकायत दर्ज कराने ग्राम वासियों को जानकारी देने ग्राम कोटवारों से कहा गया। इस अवसर पर थाना बोड़ला, थाना चिल्फी, थाना झलमला, थाना तरेगांव जंगल, चौकी पौड़ी क्षेत्र के आम नागरिक गण तथा अधिक संख्या में ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad