बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस और चाईल्ड लाईन की टीम ने ग्राम पंचायत पुसेरा में किया ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन
ओपन हाउस कार्यक्रम में बच्चों को अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड करना, उसका इस्तेमाल करने सिखाया
कवर्धा, 16 फरवरी 2022। मंत्रालय भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग और चाईल्ड लाईन इंडिया फॉउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाईल्ड लाईन परियोजना 1098 के द्वारा कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डॉ लाल उमेंद सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और श्री दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के निर्देशानुसार चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक के नेतृत्व में 15 फरवरी 2022 को ग्राम पंचायत पुसेरा थाना पंडरिया, विकासखण्ड पंडरिया में बच्चों कि सुरक्षा के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला सेल निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्ठी के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस विभाग द्वारा बनाये गए अभिव्यक्ति ऐप के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड करना, उसका इस्तेमाल करना सिखाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए निः शुल्क 1098 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह के संबंध में जानकारी दिया गया। चित्रारेखा राडेकर ने कहा कि चाईल्ड लाईन राष्ट्रीय 24 घंटे आपातकालीन निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण के जरूरतमंद है। यदि कोई भी व्यक्ति अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, घुमंतू, बेघर, बेसहारा, बीमार, भीख मांगने वाले, कबाड़ी बीनने वाले, बाल श्रमिक एवं आश्रय के जरूरतमंद बच्चे देखते हैं तो चाईल्ड लाईन 1098 में फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती उमा उपाध्याय सहायक उपनिरीक्षक ने बच्चों को गुड टच एवं बेड टच की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महेन्द्र चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत पुसेरा, श्रीमती उमा उपाध्याय सहायक उपनिरीक्षक थाना पंडरिया, सुश्री आराधना बंजारे काउंसलर स्वास्थ्य विभाग, अनिल साहू श्रम विभाग, रामभरोसा आडिले प्रधान पाठक पुसेरा, सविता भारद्वाज प्राथमिक शाला पुसेरा, चैतन्य साहू शिक्षक, रोमन चंद्रवंशी आरक्षक, महेश भट्ट आरक्षक, मंगता राम भास्कर सचिव, प्रियंका सिंह आरक्षक महिला सेल, लुकेश्वर चंद्राकर पंच प्रतिनिधि, तुलाराम चंद्राकर, बद्री प्रसाद कोटवार, चंद्रकांत केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर, तबस्सुम खान, महेश निर्मलकर, रामलाल पटेल के साथ बच्चों एवं ग्रामीणों उपस्थित थे। CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.