आने जाने वालों को पिस्टल दिखा डराते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
*आने जाने वालों को पिस्टल चमकाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा*
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि होमगार्ड जॉब कुदुदंड के पास दो व्यक्ति स्कूटी में सवार हैं और पिस्टल दिखाकर लोगों को डरा रहे हैं| जिसके कारण आम जनता में भय उत्पन्न हो गया है| इसकी सूचना मिलते ही तत्काल सिविल लाइन की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची तो देखा कि दो युवक स्कूटी में सवार होकर कुदुदंड की ओर जा रहे हैं जैसे ही वह लोग पुलिस वाहन को देखें वह भागने की कोशिश करने लगे| पुलिस ने भी अपनी सतर्कता दिखाते हुए उन्हें घेराबंदी करके पकड़ लिया , आरोपियों की तलाशी ली गई तो एक युवक जो कि अपना नाम स्वप्निल शर्मा निवासी सरकंडा प्रथम अस्पताल के पास का होना बताया उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल जिसमें की एक कारतूस लोड था और दूसरा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया उसने अपना नाम अमन रात्रे निवासी जारहा भाटा होना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.