पंकज शर्मा, रायपुर : रायपुर से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां बीजेपी कार्यालय में तैनात एक जवान ने अपने एसएलआर बंदूक से खुद पर गोली चला कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया, आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस के सीनियर ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूरा मामला रायपुर के मौदहापारा स्थिति बीजेपी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि यहां राजकुमार नेताम नामक हवलदार की पोस्टिंग थी। रोज की तरह आज राजकुमार नेताम बीजेपी कार्यालय अपने एसएलआर बंदूक के साथ ड्यूटी पर करने पहुंचा था।
देर शाम अचानक राजकुमार ने अपने सर्विस राइफल से ही खुद को गोली मार ली। इस घटना में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई , गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर जब लोगों ने देखा तो घटनास्थल पर राजकुमार की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक राजकुमार नेताम ने अपनी सर्विस राइफल से किन कारणों से खुद को गोली मारी है, यह भी जांच का विषय है। मृतक राज कुमार नेताम चौथी बटालियन की F कंपनी में पदस्थ था।
कोई सुसाइड नोट नहीं, छुट्टी से लौटा था
अधिकारियों ने बताया, घटना स्थल अथवा मृतक जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस अब तक बात नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है, जवान हाल ही में 15 दिन की छुट्टी पर घर भी गया था। वह वहां से 4 फरवरी को लौटा। इस बीच उसके ससुराल पक्ष में किसी का निधन हुआ है। उसी के दशगात्र में जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.