Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

जिला मुख्यालय में जल्द ही सी मार्ट,धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा बनाने के लिए स्थान चिन्हांकन के दिए निर्देश- कलेक्टर

मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,15 फरवरी 2022:- गौठानो में महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए उत्पादों को एक ही स्थान पर मुहैया कराने एवं उनके बेचने के लिए जिला मुख्यालय में एक बड़े विक्रय केंद्र के रूप में सी मार्ट खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इसकी प्रारंभिक तैयारी पूरी हो गयी है।वर्तमान समय मे इसे अस्थायी व्यवस्था के तहत दुकानों का संचालन किया जाएगा। जबकि सी मार्ट के स्थायी सरंचना के लिए नगर में ही 10 हजार वर्ग फिट का स्थान चिन्हांकित कर ली गयी है। जिसमे आगे की कार्रवाई की जा रही है। सी मार्ट में पार्किंग सहित लगभग 6 हजार वर्ग फिट में बड़े शॉप होगा। जिसका संचालन महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जाएग। यहां पर सभी प्रकार की जरूरत की समान उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही जिले के विभिन्न गावों के धान खरीदी केंद्रों में चबतूरा बनाने के लिए सर्वे कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिये हैं। श्री सिंह ने कहा शासकीय विभाग यदि अपने कार्यालय अथवा अन्य संरचना निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग करते हैं,तो इसे प्राथमिकता से आवंटित किया जाये। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम, सीईओ तहसीलदार आदि विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी ऑनलाईन मोड से जुड़कर समय- सीमा की बैठक में शामिल हुये।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं सहित विभागीय कामकाज की समीक्षा की है। इस दौरान मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिीनिक योजना में कम से कम 100 लोगों को प्रति बाजार लाभान्वित करने एवं डोर टू डोर टीकाकरण करनें के लिए निर्देश दिये गए है। कलेक्टर ने गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं इसकी बिक्री के बीच तालमेल बनाकर काम करने को कहा है। सभी निर्माण एजेन्सियों को इस योजना से जोड़ने की बात कही गयी। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जितनी भी नयी बिल्डिंग बन रहे हैं,उनमें पोषण वाटिका एवं गार्डन तैयार किये जायें और एक निश्चित मात्रा वर्मीकम्पोस्ट की खरीदी किया जानाा चाहिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं निःशक्त जनों के लिए छोटे-छोटे शिविर एवं कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा है।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad