Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 25, 2022

प्रियंका, शिखा राज्य स्तरीय युवा संवाद प्रतियोगिता हेतु चयनित

 मध्य प्रदेश 


सिवनी

प्रियंका, शिखा राज्य स्तरीय युवा संवाद प्रतियोगिता हेतु चयनित

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सिवनी। राष्ट्रीय युवा संवाद महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में बालाघाट जोन से विभिन्न विषयों पर संवाद प्रतियोगिताएं वर्चुअली माध्यम से आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय युवा संवाद प्रतियोगिता में जिला स्तर पर शासकीय महाविद्यालय बरघाट की छात्रा प्रियंका कटरे प्रथम एवं शिखा साहू शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगी। इन छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं राज्य स्तर पर चयन के लिए पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव, जिला संगठक डॉडी पी ग्वालवंशी, प्राचार्य प्रो सी बी झारिया, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो बी एल इनवाती ने बधाई देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।

आयुष्मान भारत विषय पर शिखा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान – नेहरू युवा केंद्र बालाघाट द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद महोत्सव का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ डीपी ग्वालवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वयं सेविकाओं कु शिखा साहू एवं कु प्रियंका नागवंशी ने रा.से.यो प्रभारी डॉ रुचिका यद के सहयोग से भाग लिया एवं जिले का नेतृत्व किया। इस प्रतियोगिता में कु शिखा कु साहू ने आयुष्मान भारत विषय पर अपने विचार साझा किए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु शिखा का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad