Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 25, 2022

समारोह आयोजित कर दसवीं के छात्रों को दी विदाई

 समारोह आयोजित कर दसवीं के छात्रों को दी विदाई



कवर्धा/पंडरिया //- शाला की गौरवशाली परंपरानुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन हाई स्कूल कोलेगांव प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में रहे गांव के विशिष्ट नागरिक रामाधार शर्मा, वहीं सीजी पीएससी 2020 के टॉपटेन डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मुख्य अतिथि सोहन सारथी ग्राम पंचायत सरपंच कोलेगांव, और डा. संतोष साहू एवम दिनेश साहू, व बजरंगदल के नागरिक,विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे नंदलाल चंद्राकर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 पंडरिया से इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन वंदन कर किया गया।


आगंतुक अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बच्चों के द्वारा किया गया जो काफी आकर्षक रहा। दसवीं के बच्चों को विदाई की अवसर पर नवी कक्षा के बच्चों के द्वारा गुलाल लगाकर सभी को उपहार प्रदान किया गया ।विगत वर्षों के मेधावी छात्राओं को जो शाला में बोर्ड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं उसे उपहार के रूप में लेखनी एवं स्मृति पदक भी प्रदान किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला कोलेगांव से इसी वर्ष अक्टूबर में सेवानिवृत्त हुए कांशी विश्वनाथ पटेल को शाला परिवार द्वारा शाल, श्रीफल, डायरी पेन, तथा ग्राम पंचायत- परिवार कोलेगांव द्वारा विशिष्ट उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कोलेगांव संकुल में पदोन्नत होकर आने वाले प्रधान पाठक शिवकुमार कोसरिया, पुष्पा तिवारी, और हरीश तिवारी का पुष्पाहार एवं लेखनी भेंटकर सम्मान किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य में अतिथियों का उदबोधन भी किया गया जनपद सदस्य नंदलाल चंद्राकर ने बताया कि मेरे मद से प्राप्त दो लाख पचास हजार की लागत से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलेगांव में बालक एवं बालिका प्रसाधन की स्वीकृति प्रदान की जाती है। हाई स्कूल भवन में पेयजल हेतु मोटर भी लगाया गया है। शाला के अध्यापक गण राजेश साहू, संतोष डहरिया, लक्ष्मीकांत कश्यप, शिव कुमार डहरिया, अवधेश पयासी, शशिकांत तिवारी, संकुल समन्वयक रामफल चंद्राकर,संस्था प्राचार्य सुकील साहू द्वारा बच्चों को विषयवार परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। बोर्ड परीक्षा के प्रावीणय सूची में शाला के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं इस प्रकार हैं,2019-2020 के विद्यार्थी कु.धनेश्वरी साहू, कुलेश्वर साहू, कु. प्रियंका हैं। इस प्रकार सत्र 2020-2021 के विद्यार्थी संयुक्त रुप से केशव साहू, शिवचरण साहू, शेखर साहू, कु. रोशनी साहू, कु. सुनैना साहू, कु. रितु चंद्रकर, कु. खिलेश्वरी को स्मृति पदक प्रदान किया गया। मंच का संचालन शशि कांत तिवारी द्वारा बढ़िया शेरो -शायरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। साथ ही ग्राम के पंचायत पदाधिकारी गण सुखनंदन साहू, बलराम साहू, बहोरिक साहू, आदि की गौरवमई उपस्थिति रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad