🚔🚔 // *प्रेस विज्ञप्ति* // 🚔🚔
▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा "अभिव्यक्ति" ऐप का किया गया प्रचार प्रसार।*
▪️ *महिलाओं की समस्याओं का निराकरण बस एक क्लिक पर।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री बीएन मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) श्रीमती मीता पवार के मार्गदर्शन में रक्षा टीम प्रभारी निरिक्षक सी. तिर्की , स.उ.नि.संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम के सदस्यों के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। इसी कड़ी में आज दिनांक 19.02.2022 को जीजा बाई महिला मंडल दुर्ग में" *अभिव्यक्ति* " ऐप का प्रचार प्रसार किया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिलाओं को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने बताया गया, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत को बस एक क्लिक पर अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है, इस एप्लीकेशन में महिलाएं एवं लड़कियां अपनी समस्या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती है और ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण के स्टेटस को भी देख सकती है इसकी जानकारी भी उपस्थित महिलाओं को दी गई, साथ ही साथ महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान, जीजा बाई महिला समाज के अध्यक्ष शिवानी देशमुख एवं समाज के अन्य महिला बच्चे भी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.