प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अनैतिक कृत्य कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
(शिवशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)
बिरसा/बालाघाट।बैहर नगर के सितोडोंगरी चौराहा के यात्री प्रतीक्षालय में 20 फरवरी को एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गया था।जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में कर जांच शुरू कर दिया था।जिसकी गुत्थी सुलझाते हुए बैहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।प्राप्त जानकारी अनुसार 20 फरवरी की सुबह यात्री प्रतीक्षालय में एक युवती की लाश देखी गयी थी जिसकी सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया।जांच उपरांत युवती की पहचान तारा बाई पिता सुरेंद्र मराठे उम्र 20 वर्ष निवासी बंजारीटोला मलाजखंड के रूप में हुई।जो अपने मामी के घर पिपरिया बैहर आयी हुई थी।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग हरिप्रसाद पिता सूरज लाल लांजेकर उम्र 24 वर्ष निवासी सिरे गांव थाना उगली से विगत कुछ महीनों से चल रहा था।चूंकि युवती का रिश्ता कहीं अन्यंत्र तय हो गया था जिससे युवती परेशान थी,मौका पाकर युवती अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गयी जहां युवती ने आरोपी युवक को बुलाया,जहां पहुंचे युवक ने युवती को लेकर पास के जंगल मे गया जहां दोनों ने जिस्मानी रिश्ता कायम किया।आरोपी के साथ उसका एक साथी भी था जो युवती के साथ जिस्मानी रिश्ता कायम करना चाहता था,जिस पर युवती मना करने लगी,जिससे नाराज दोनों मित्रो ने मिलकर युवती की हत्या कर शव को यात्री प्रतीक्षालय में छोड़ कर फरार हो गए।जिसको पुलिस ने सुलझाते हुए हरिप्रसाद लांजेकर व युवराज पिता अशोक पंचेश्वर उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी थाना उगली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.