पिथौरा /- विकासखंड पिथौरा अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों में विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु समस्त समन्वयकों की एक आवश्यक मासिक बैठक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में रखा गया।
उक्त बैठक में जिला से बालिका शिक्षा व नवा जतन कार्यक्रम की समीक्षा के लिए श्रीमती तिलोत्तमा प्रधान भी शिरकत की। विकास खंड कार्यालय से श्री लीलाधर चौधरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उपचारात्मक शिक्षा व जाति प्रमाण- पत्र पर प्रकाश डाला तो ओ. पी. देवांगन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति व विभिन्न शालाओं की स्वच्छता गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया । बैठक के संचालक श्री अरुण कुमार देवता नोडल अधिकारी साक्षरता विभाग द्वारा नवसाक्षर साथियों को सतत् शिक्षा से कैसे जोड़ें रखें तथा एफ. ए. नंद परियोजना अधिकारी साक्षरता द्वारा साक्षरता अभियान की अब तक की उपलब्धियों व वर्तमान टारगेट को पूर्ण करने पर दिशा निर्देश प्रदान किया गया कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए बी आर सी अतुल प्रधान द्वारा पूरे ब्लॉक में चल रहे निर्माण कार्य,आहता , जर्जर भवन की जानकारी ,महतारी दुलार योजना, विद्यालयों में विद्युतीकरण, पेयजल , मैदान समतलीकरण व 100 दिन 100 काहानी पर संकुल वार गहन समीक्षा किया गया ।
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न योजनाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों में से श्री अंतर्यामी प्रधान ने भाषाई व गणितीय कौशल की योजनाओं को बड़े विस्तार से समझाया व दस्तावेजी करण तथा गुणवत्ता पर प्रकाश डाला श्री जितेश वरी साहू द्वारा अंगना में शिक्षा से पालक व मातृशक्ति को कैसे जोड़ें इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया बैठक में सभी की उपस्थिति के लिए बीआरसी अतुल प्रधान ने आभार व्यक्त किया बैठक में विभिन्न संकुलों से 40 समन्वयक तथा शिक्षा विभाग के विकास खंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित थे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.