प्रकाश पाल की रिपोर्ट
तिल्दा नेवराः- समीपस्थ ग्राम अल्दा में पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर के उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य और राजू शर्मा सभापति जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी टंक राम वर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है। हवा के बाद जिस चीज कि हमें सबसे ज्यादा जरूरत है वह पानी है। हमारा देश सांस्कृतिक सामाजिक के साथ भगौलिक दृष्टि से भी विविधताओं से भरा हुआ है। भगौलिक विविधता के कारण ही किसी गांव में 50 फीट बोरिंग करने पर पानी निकल आए जाता है तो कहीं कितनी भी गहरी बोरिंग किया जाए, पानी का नामो निशान नहीं मिलता। बढ़ती जनसंख्या के साथ पानी की समस्या बढ़ता जा रहा है और इसी समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक शानदार योजना की शुरुआत की इस योजना का नाम है - जल जीवन मिशन । देश मे ऐसे कई इलाके जहां पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ता है तो कही पानी के लिए मिलो पैदल चलना पड़ता है। इन सारी दिक्कतों को दूर करना ही जल जीवन मिशन का उद्देश्य है। हम सबको जागरूक और सचेत रहना पड़ेगा l एक एक बूँद पानी का सदुपयोग हो ,व्यर्थ में पानी न बहे इनका सबको ध्यान रखना है l मोदी सरकार ने करोड़ों आदमी के घर निःशुल्क पेय जल की व्यवस्था किए है ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम को राजू शर्मा सभापति ने कहा कि कुम्हारी जलाशय का टेंडर हो गया है और शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती केशर वर्मा सरपंच , रामदुलार ध्रुव पूर्व सरपंच ,खूबी राम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि , लोकनाथ वर्मा , ममता वर्मा पंच, लक्षमन टिकरिहा , अरविंद टिकरिहा , खमेंद्र वर्मा , जती राम वर्मा , श्रीमती राधिका वर्मा , पूना राम ध्रुव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.