Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 22, 2022

पिस्टल बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में

 पिस्टल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में।




मोबाइल में पिस्टल की फ़ोटो दिखाकर कर रह था ग्राहक की तलाश आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल सहित 06 नग जिंदा कारतूस 'बरामद




बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पारुल माथुर द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा फरार आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल) लाइन)मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना सिविल लाइन से पेट्रोलिंग को थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराया जा रहा है इसी तारतम्य में आज सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक भट्टी के पास घुम रहा है अपने मोबाइल में पिस्टल की फ़ोटो दिखाकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है आने जाने वालों को फ़ोटो दिखा रहा हैं की उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य में थाना सिविल लाइन से एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा मौके पर एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक के पास दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित कुमार साहू पाराघाट मस्तूरी का रहना बताया तलाशी लेने पर आरोपी अंकित के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल जिसमें 06 नग जिंदा कारतूस लोड मिला आरोपी के मोबाइल को चेक करने पर उसका पिस्टल और 06 नग जिंदा राउंड के साथ फोटो मिला जिसे दिखाकर आरोपी पिस्टल की बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी के कब्जे से 01 पिस्टल तथा 06 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जे पी गुप्ता, प्रधान आरक्षक मोहन सोनी,आरक्षक सरफराज खान, विकास यादव, देवेंद्र दुबे, धीरेंद्र तोमर, राजेश नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad