जिला परियोजना समन्वयक ने किया कचनारी संकुल की शालाओं का निरीक्षण
06 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
(शिवशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)
सालेटेकरी/बालाघाटसंचालक राज्य शिक्षा केन्द्र म0प्र0भोपाल के निर्देषानुसार शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता की जॉंच हेतु विषेष निरीक्षण कार्यक्रम सुनिष्चित किया गया है । जिसके अन्तर्गत बालाघाट जिले के अधिकारियों द्वारा शालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दिनॉक 18 फरवरी 2022 शुक्रवार को पी.एल.मेश्राम जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र बालाघाट एवं हेमन्त राणा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र बिरसा द्वारा बिरसा विकासखंड की माध्यमिक शाला मछुरदा, कन्या आश्रम शाला मछुरदा, बालक आश्रम शाला मछुरदा, मा.शा.जमुनिया एवं प्रा.शा.जमुनिया का निरीक्षण किया गया ।
*छः शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी*
निरीक्षण के दौरान शालाओं में सभी शिक्षक उपस्थित थे किन्तु माध्यमिक शाला मछुरदा,कन्या आश्रम शाला मछुरदा, बालक आश्रम शाला मछुरदा में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यन्त कमजोर पाई गई । एडग्रेड एवं अभ्यास पुस्तिका में संतोषप्रद कार्य नही कराया गया है । जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मौके पर ही तीनों शालाओं के शिक्षक चेतनलाल सोमनकर, सी.एल.सातपुते, श्रीमती निर्मला मरकाम, श्रीमती ज्ञानेष्वरी मेरावी, रतनलाल बोरकर एवं शशिकला जमघाड़े को कारण बताओ सुचना पत्र जारी किया गया एवं एडग्रेड तथा अभ्यास पुस्तिका में समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देषित किया गया है । मा.शा.जमुनिया एवं प्रा.शा.जमुनिया में शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक पाई गई । मा.शा.मछुरदा एवं मा.शा.जमुनिया में हो रहे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया । पंचायत सचिव को निर्देषित किया गया कि कार्य शीघ पूर्ण करवाये तथा तराई अच्छी करे । निरीक्षण के दौरान उपयंत्री लोचनलाल मेश्राम, भुवनलाल लिल्हारे जनशिक्षक अमरसिंह धुर्वे एवं संजय परिमल उपस्थित रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.