गुण्डरदेही मे युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जलाया पुतला
गुण्डरदेही -जिला भाजयुमो के अध्यक्ष आदित्य पिपरे व भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी के निर्देशन मे गुरूवार को गुण्डरदेही के धमतरी चौक मे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिस पर प्रदेश कांग्रेस सरकार ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व रायपुर जिला के पदाधिकारियों को नजरबंद कर जेल में डाल दिया जिसके विरोध में गुण्डरदेही में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल व राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया पुतला दहन मे मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी श्रीकांत वर्मा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टीकराम निषाद किसान मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चोपड़ा जिला भाजयुमो नेमचंद साहू कुलदीप साहू संतोष नेताम पार्षद हेमंत सोनकर धर्मेंद्र साहू लेखराम साहू प्रदीप साहू मयंकओस्तवाल उत्सव जैन मोपेंद्र साहू निखिल साहू अजय जैन गुलाब निर्मलकर योगेश्वर साहू भूपेंद्र देवांगन उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.