Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 27, 2022

गुरु गुड़ और चेला शक्कर, भूपेश का झूठ राहुल अमेठी में अलाप बैठे- सुनील यदु(गोलू) जिलाध्यक्ष भाजयूमो


मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट

भाटापारा:- भारतीय जनता युवा मोर्चा बलौदाबाजार भाटापारा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु(गोलू) ने अमेठी में कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी राहुल गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ में हर जिले में फ़ूड पार्क होने का दावा करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि गनीमत है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने गांव गांव में फूड पार्क बना दिया है। वे यह भी कह सकते थे कि हर खेत में फूड पार्क बना दिया है या बना देंगे। 

       उक्त बातें आज भाटापारा के गोविंद चौक में भाजयुमो भाटापारा द्वारा राहुल गांधी के  बोले गए झूठ पर प्रदर्शन के दौरान भाजयूमो जिलाध्यक्ष ने कही..

      सुनील यदु ने आगे कहा कि अब तक यह माना जाता था कि राजनीति में गप्पें हांकने में राहुल गांधी का कोई जवाब नहीं है लेकिन अब कांग्रेस में झूठ बोलने के मामले में राहुल नम्बर दो पर आ गए हैं। उनके प्रिय शिष्य और कांग्रेस के कमाऊ पूत भूपेश बघेल के झूठ का असर ऐसा पड़ा कि वे अमेठी में भूपेश की झुठलीला के भाट बन बैठे। वे भूपेश बघेल के क्षण प्रतिक्षण बोले जाने वाले झूठ को सच समझ कर उनकी विरुदावलि गाते समय यह भी भूल गए कि छत्तीसगढ़ की आंखें बंद नहीं हैं। यहां के लोगों को दिखाई देता है। वे देख रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कितने फ़ूड पार्क भूपेश बघेल ने उगा दिए हैं। यहां के लोग सुन सकते हैं कि भूपेश बघेल के झूठ से छत्तीसगढ़ सरकार मजाक बनकर रह गई है। भूपेश बघेल ने सरकार को सर्कस में बदल दिया है।

  जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने कहा कि आलू से सोना बनाने वाले का गुणी शिष्य इतना हुनरमंद निकला कि छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड पार्क ऐसे बना दिया जैसे साडा की जमीन पर प्लाटिंग हो रही हो?

 सुनील यदु ने अंत मे कहा कि झूठ की बुनियाद पर टिकी भूपेश बघेल की सत्ता की चपेट में उनके खुद के आका राहुल भी आ गए हैं। गजब है कि भूपेश छत्तीसगढ़ की जनता के साथ-साथ अपने गुरुदेव को भी धोखे में रखे हैं। राहुल गांधी के इस गुरुघंटाल शिष्य के झूठ के मॉडल के कारण पूरे देश में छत्तीसगढ़ की बदनामी हो रही है। बेशर्मी की हद देखिये कि अपने राष्ट्रीय नेता को उपहास का विषय बनवाकर भूपेश बघेल ट्विटर पर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं,,धन्य है भूपेश और धन्य है कांग्रेस की झूठ की लीला..

   उक्त अवसर पर भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आशीष टोडर,महामंत्री अविनाश शर्मा,दरवेश हबलानी,अरुण यादव,गजहँस ठाकुर,अनिल यदु,प्रदीप बंजारे,उमेश ठाकुर,दिनेश चक्रधारी,नारू सेन,मोंटू ध्रुव,दीपक जांगडे,काके थद्वानी,अजित निषाद,राजू पटेल,शुभम राजपूत,सागर पांडेय,गणेश राव,गुलशन वर्मा सहित अन्य भाजयूमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे..

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad