आंध्र समाज बिलासपुर में हायर सेकेंडरी छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया
समाज द्वारा संचालित आंध्रा समाज कन्या उ.मा. विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ), बुधवारी बाजार बिलासपुर में आज के छात्र अपने जीवन मे स्कूली जीवन महत्वपूर्ण होता है इस कड़ी में कक्षा 11 वी छात्रों द्वारा अपने वरिष्ठ छात्र कक्षा 12 के छात्रों को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस क्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती की छायाचित्र को माल्यार्पण किया गया।उसके उपरांत वरिष्ठ छात्रों द्वारा अपने बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया।जिसमें बिंदी लगाने,पगड़ी बंदन,मोमबत्ती जलाना,वाद-विवादप्रतियोगिता,कविता,स्लोगन,आदि प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें बेस्ट बॉय के रूप में निशांत कमल,बेस्ट गर्ल के रूप में कु वर्तिका टोडर को दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन वर्ग से महासचिव पी.श्रीनिवास राव,उपाध्यक्ष जी. रमेश चंद्रा,आर. मनोरथ बाबू,शाला के प्रिंसिपल अंग्रेजी माध्यम क्लारा पिल्लई प्रधान पाठक,एम.श्रीनिवासराव,राजेशसिंह ,सी.एच.दयामनी,कृष्णावेणी आदि उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.