ताला तोड़कर शासकीय पंचायत का कम्प्यूटर सिस्टम चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार....।
पुलिस थाना झगराखाड़ में दिनांक 01जनवरी 2022 को प्रार्थी ग्राम पंचायत -छिपछिपी के सचिव श्री गुलाब राय लहरे पिता हीरालाल उम्र 55 वर्ष के द्वारा इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई गई,कि यह दिनांक-25से दिनांक-30-01-22 के बीच ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर शासकीय पंचायत का कम्प्यूटर सिस्टम, सीपीयू, की-बोर्ड,लीड एक अहूजा कम्पनी का एम्प्लीफायर कुल कीमती करीब ₹35000/रुपऐ सामान चोरी कर ले गया है, प्रकरण के घटनाक्रम की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी श्री राकेश कुर्रे सर को थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी के द्वारा दी गई, पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के पतासाजी कर चोरी की शासकीय संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिऐ गऐ,निर्देशानुसार प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान पतासाजी कर आरोपी बृजभान सिंह गोंड पिता दलजीत सिंह गोंड उम्र 26 वर्ष निवासी-ग्राम छिपछिपी थाना झगराखाड़ से पूछताछ की गई,जिसने अपने साथी विजय सिंह उर्फ पथरा निवासी झगराखाड़ के साथ मिलकर पंचायत भवन का ताला तोड़कर पंचायत भवन में घुसकर चोरी करना स्वीकार करते हुऐ चोरी का सामान आरोपी बृजभान सिंह के मुताबिक मेमोरंडम कथन चोरी हुआ एक ए.सी.ई.आर.कम्पनी का कम्प्यूटर सिस्टम,सीपीयू,मोनीटर, की-बोर्ड,,एक अहूजा कम्पनी का एम्प्लीफायर,आरोपी के कब्जे से कुल कीमती ₹35000/रुपऐ सामान बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में, आरोपी विजय सिंह उर्फ पथरा निवासी झगराखाड़ घटना घटित कर फरार है,जिसकी तलाश पता साजी की जा रही है, आरोपी को न्यायालय पेश किया जाने पर माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपियों का जेल वारंट जारी होने पर उप- जेल मनेद्रगढ़ दाखिल कराया गया, इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक- जगदेव कुशवाहा,प्रधान आरक्षक दिनेश तिवारी,आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक नीरज पडियार, की अहम भूमिका रही ..
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.