तलवार लहराता युवक गिरफ्तारकुछ दिन पूर्व जन्म दिन का केक तलवार से काटते और तलवार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल
कोरिया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग
*सपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना मनेंद्रगढ़ टीम की कार्यवाही
नाम आरोपी- 1. विरेन्द्र उर्फ शनि पिता अजीत प्रउहा उम्र 21 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी सेन्ट्रल स्कूल के पीछे मनेन्द्रगढ थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरियाजप्त मशरूका एक नग लोहे का तलवार।
विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार अवैध कारोबारियो पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था, कि इसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि विरेन्द्र उर्फ शनि निवासी रेल्वे कालोनी मनेंद्रगढ़ तलवार लेकर तलवार लहराते रेल्वे कालोनी में घुम रहा है तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ श्री राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में तत्काल थाना मनेंद्रगढ़ टीम घटना स्थल रेल्वे कालोनी रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को तलवार के साथ पकडा गया तथा उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विरेन्द्र उर्फ शनि प्रउहा बताया । आरोपी विरेन्द्र उर्फ शनि के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट कायम कर आरोपी को दिनांक 04.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0आर0 भगत प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम बघेल, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, का सराहनीय योगदान रहा।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट
कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.