कोमो बीट में अवैध सागौन की कटाई करते दो आरोपी पकड़ाए
सालेटेकरी/बालाघाट।अवैध इमारती लकड़ी की कटाई व तस्करी को रोकने का प्रयास बिरसा वनपरिक्षेञ के अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है जिसमे बीती रात को अवैध सागौन की कटाई करते दो आरोपियों को छः लठ्ठे व कटाई का औजार समेत पकड़ने में कामयाबी हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं बिरसा दमोह वनपरिक्षेञ अधिकारी एस. पी.गोस्वामी के निर्देशन में सालेटेकरी उपवनपरिक्षेत्र अधिकारी पंकज रिछारिया अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ रात्रि गस्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मछुरदा वृत के कोमो भाग दो की घेराबंदी कर अवैध सागौन की कटाई करते मय औजार के दो आरोपी तुकाराम पिता ओकीलाल बिसेन जाति मरार निवासी मछुरदा व राधे लाल पिता सोनसिंह जाति गोंड़ निवासी कोमो को आरा से सागौन की कटाई करते वनविभाग की टीम ने पकड़ा,जिसमे 04 नग लठ्ठा 0.358 घनमीटर व कुछ दूरी पर ही लावारिस सागौन का कटा हुआ 04 नग लठ्ठा 0.607 घनमीटर बरामद कर कागजी कार्यवाही कर दोनों आरोपियों सहित एक नग आरा व एक नग कुल्हाड़ी और 08 नग सागौन का लठ्ठा सालेटेकरी वन चौकी लाया गया जहां उक्त कार्यवाही कर वन अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।इस कार्यवाही में सालेटेकरी उपवनपरिक्षेत्र अधिकारी पंकज रिछारिया, वनरक्षक दीपक माली,अनिल उइके, हरिश्चंद्र शर्मा,लक्ष्मण सिंह पन्द्रे,विजय आमाडारे,तुकाराम नेवारे,जगदीश मिश्रा, कैशेन्द्र धुर्वे,प्रदीप आसटकर,वाहन चालक बंटी गौतम,सुरक्षा श्रमिक भगवानी,सुकरीत,शिवलाल,बिरजू,समारू, टेकराम,रामलाल आदि का विशेष भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.