कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायकश्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा क्षेत्र नागरिकों के लिए कवर्धा विधायक कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग माध्यम सौगात दी। उन्होंने वीडियो कांफ़्रसिंग हाल का विधिवत शुभारंभ भी किया।
कबीरधाम के नागरिक अब इस वीडियो कांफ़्रसिंग के माध्यम से सीधे रायपुर स्थित केबिनेट मंत्री श्री अकबर से संवाद कर अपनी मांग, समस्या और शिकायतों से रूबरू हो सकेंगे। संवाद का यह माध्यम कोविड संक्रमण के बचाब के साथ साथ लोगो का समय और धन की बचत भी होगी। कवर्धा में बैठकर अब लोगो की समस्याओं का ठोस समाधान और उनके निदान के पहल भी किए जाएंगे।
श्री अकबर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग शुभारंभ करते हुए अपने विधायक कार्यालय से सीधे कलेक्ट्रोरेट के स्वांग कक्ष के माध्यम से कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा से जुड़कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना की समीक्षा भी की।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ला जनपद पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को राशन कार्ड वितरण करते हुए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.