जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़-
सहायक जनसंपर्क अधिकारी को ससम्मान दी गई विदाई,
जांजगीर-चांपा, 14 फरवरी, 2022/ जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री रमेश भार्गव को उनका स्थानांतरण जांजगीर से जनसंपर्क संचालनालय रायपुर हो जाने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा उन्हें साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई।
उपसंचालक श्री सहारे ने श्री भार्गव की कार्यप्रणाली और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई।
उन्होंने श्री भार्गव के उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री भार्गव ने गत करीब 10 वर्षों से जांजगीर में अपनी सेवाएं दी।
मृदुभाषी और ब्यवहारकुशल होने के कारण श्री भार्गव का मिडिया से भी आत्मीय संबंध रहा।
इस अवसर पर वरिष्ट उप संचालक श्री एम.आर. सहारे, सहायक ग्रेड-3 श्री देवेन्द्र कुमार यादव, गोपाल दुबे, श्री संतोष कुमार साहू श्रीमती बिजमा राजपूत, मनीष सूर्यवंशी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.