ग्राम पंचायत डगनिया, रोजगार गारंटी के मास्टर रोल में भारी अनियमितता
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...सरकार गरीबों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाएं बनाती है उन्हीं योजनाओं में से रोजगार गारंटी योजना एक महती योजना है लेकिन गांव के ही चुने हुए जनप्रतिनिधि और सचिव व रोजगार सहायक सभी मिलकर सरकार के पैसों का बंदरबांट करने में लगे रहते हैं ऐसा ही एक मामला
जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डगनिया का है जहां सरपंच व रोजगार सहायक की मिलीभगत से रोजगार गारंटी के तहत हो रहे तालाब गहरीकरण व डबरी निर्माण में फर्जी मस्टररोल तैयार कर आहरण किया जा रहा है और जो लोग काम किए हैं उनका भुगतान नहीं कर रहे हैं बताया जा रहा है कि डगनिया पंचायत के अंतर्गत तिलाईनगर तालाब का गहरीकरण का काम चल रहा है वही सामुदायिक डबरी निर्माणमैं रोजगार सहायक के द्वारा सरपंच के साथ सांठगांठ कर फर्जी मस्टररोल तैयार किया गया है जिसमें लगभग 50 से 60 मजदूरों का फर्जी मस्टर रोल तैयार किया गया है जिसकी शिकायत ग्राम वासियों के द्वारा जनपद पंचायत बिल्हा में की गई है इसमें बहुत मजदूर तो पलायन कर चुके और कई ऐसे हैं जिन्हें पेंशन मिलता है और कई ऐसे मजदूर भी हैं जिनका कार्ड में, तो नाम है लेकिन वे काम पर, नहीं आते सभी का हाजिरी भर दिया गया है इस तरह से शासन के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है और अपनी जेबें भर रहे हैं इसमें कुछ नाम इस तरह है शिवकुमार बरेठ पिता दुलारी जॉब कार्ड नंबर 404, दूसरा रजनी पिता दिलीप 242 ,रामनारायण पिता मोतीचंद 69, अंजनी पति जीवन लाल1205, कीर्ति मिरी संतोष मिरी 261, इस तरह से अनेकों नाम ऐसे हैं जो जो पलायन कर चुके हैं या जिन्हें पेंशन मिलता है उसी तरीके से वह आदमी जो कभी काम पर नहीं आए उनकी भी लिस्ट की फेहरिस्त में अनेकों नाम है कुछ नाम हम आपको गिनाते है जिसमें मिलन पिता रमेश 279,सुबोध पिता शंकर 285, प्रशांत पटेल पिता देवी प्रसाद पटेल 476 ,राम नारायण पिता बिहारी 437, सुमित्रा केवट पति लक्ष्मी केवट 199 (सरपंच), जगमोहन वस्त्रकार पिता लखन 28 (उपसरपंच), इस तरह से अनेकों नाम हैं जो फर्जी मस्टररोल में चढ़ा दिए गए हैं इस भ्रष्टाचार को लेकर जनपद पंचायत बिल्हा में शिकायत की गई है अब देखने वाली बात यह है कि शासन को चूना लगाने वाले के ऊपर क्या कार्यवाही होती है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.