Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 27, 2022

पुराने अपराधों का निराकरण व वारंटियों की गिरफ्तारी हो : एसडीओपी


पुराने अपराधों का निराकरण व वारंटियों की गिरफ्तारी हो : एसडीओपी

अंबाह पुराने अपराधों के निपटारे और वारंटियो की गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी अशोक सिंह जादौन ने अधीनस्थ थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया । एसडीओपी कार्यालय में अंबाह , पोरसा , नगरा एवं महुआ के थाना प्रभारियों के साथ बैठक में क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि रात दिन सड़कों पर पुलिस दिखाई देनी चाहिए । वर्दीधारी सड़क पर नजर आएंगे तो अपराधियों में खौफ होगा । बैठक में एसडीओपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए , इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए । साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर संदेहियों की चेकिंग करें एवं सायंकालीन समय में भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष पुलिस गश्त कराते हुए अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । पुराने लंबित मामलों का निकाल करने वारंटियों की धरपकड़ करने को कहा । एसडीओपी ने थानेदारों से कहा कि सभी अपने - अपने इलाकों में जनसंवाद करें जिससे जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो सके ।

मध्य प्रदेश जिला मुरैना से वीरेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad