Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 2, 2022

समर्पण अभियान के तहत वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा हेतु पंडरिया पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा अभियान।



 समर्पण अभियान के तहत वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा हेतु पंडरिया पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा अभियान।

ठिठुरते ठंड में भूखे प्यासे भटकते वृद्धजनों को पंडरिया पुलिस ने दिलाया न्याय। 


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत *सियान मन के पंडरिया पुलिस करत हे जतन* अभियान चलाकर क्षेत्र के वृद्धजनों का हर संभव मदद करने का प्रयत्न किया जा रहा है। जिसके विषय में थाना क्षेत्र के बुजुर्ग मंगलू भासकर पिता बुद्धु भास्कर उम्र 75 साल व पत्नी श्रीमति राजमुमार पति मंगलू भास्कर उम्र 70 साल साकिन पुसेरा थाना पंडरिया पुलिस के सीधे संपर्क में आकर अपनी समस्याएं बताते हुए कहा गया कि  मेरे तीनो लडको के द्वारा वृद्धावस्था में हम दोनों की उचित देखरेख नहीं करने से दरदर भटकने का नौबत आ गया है, हम बुजुर्गों का मदद करो, हमने कई दिनों से भोजन तक नहीं किया है, कहकर पुलिस के समक्ष गुहार लगाया गया। जिस पर पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा तत्काल वृद्धजनों को स्वल्पाहार खिलाकर समर्पण अभियान के तहत थाना स्टाफ महिला एवं बाल वयोवृद्ध संरक्षण अधिकारी स.उ.नि. उमा उपाध्याय, प्रआर0 बंदेसिंह मेरावी , आर0 प्रभाकर बन्छोर , कल्याण सिंह गेंड्रे, राधेश्याम सोनवानी द्वारा तत्पर्ता पूर्वक वृद्ध की समस्या का निदान करने वरिष्ठ नागरिक के तीनो पुत्रो को थाना तलब कर आवश्यक समझाईस देने पर तीनो बेटो द्वारा अपने माता-पिता की उचित देख-रेख,भरण-पोषण एवं उचित उपचार कराने वचन पत्र लिखकर वरिष्ठ नागरिक को ससम्मान अपने घर लेजाया गया। जिस पर पंडरिया क्षेत्रवासियों के द्वारा उक्त कार्य के लिए पंडरिया पुलिस की जमकर सराहना की गई तथा वृद्ध दमपत्ति द्वारा पंडरिया पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad