अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - शादी का झांसा देकर लम्बे समय से शारीरिक शोषण करने के आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये चंद्रपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 24 फरवरी 2022 को प्रार्थिया अपने परिजन के साथ थाना में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम केनापाली रायगढ़ निवासी विजय उरांव पिता हरिशंकर उरांव (उम्र 25 वर्ष) से नवम्बर 2020 में उसकी जान पहचान हुई थी तब से विजय उरांव द्वारा इसे शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार अप्रैल 2021 तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते आ रहा था और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना चन्द्रपुर में अपराध कमांक 26/2022 धारा 376 , 417 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक पल्लव ( भापुसे ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ( रापुसे ) व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर बी०एस०खुंटिया के द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिनके मार्गदर्शन में विजय उरांव (25 वर्ष) पिता हरिशंकर उरांव साकिन केनापाली जोरापाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ ( छग ) को आज ग्राम केनापाली जोरापाली जिला रायगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में हुआ , जिसमें सउनि उमाशंकर विश्वा , आरक्षक बेठियार सिंह सिदार , राजेन्द्र वारेन , सैनिक मनताज कंवर व साइबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.