हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
प्रार्थी कलेश्वर यादव पिता संतोष यादव उम्र 29 साल निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/02/2022 की रात्रि करीबन 9:30 बजे काम से घर आया तब देखा कि घर के पास नया बाजार में भीड़ लगी है तब यह भी भीड़ वाली जगह में जाकर देखा पास जाकर देखने पर दीपक उर्फ पी पी यादव खून से लथपथ पड़ा हुआ है, आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि पुरानी बात को लेकर यशवंत उर्फ लच्छी लोहार एवं उसकी दोस्त अंकिता बंजारे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर अंकिता हाथ झापड़ मुक्का से तथा लच्छी लोहार हाथ झापड़ और टंगिया से मारपीट कर भाग गए हैं जिससे पी पी यादव उर्फ दीपक को शारीरिक गंभीर चोटें आई है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना के अलग-अलग टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपीगण मुंगेली में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए हैं कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुंगेली भेज कर मुखबिर के बताए जगह पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ कर थाना लाकर पृथक पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए एवं घटना में प्रयुक्त टंगिया को आरोपी यशवंत उर्फ लच्छी लोहार से जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया , मामला अजमानती होने से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.