कोर्रामटोला में निजात अभियान आयोजित
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को निजात अभियान के संबंध में जागरुकता कर सभी को नशामुक्ति के विरुद्ध सामुहिक संकल्प
अभिव्यक्ति एप के संबंध में दी गई जानकारी
अम्बागढ़ चौकी. पुलिस थाना मोहला अंर्तगत ग्राम कोर्रामटोला में उपस्थित आम नागरिकों, बच्चों ,बुर्जुगों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज को निजात अभियान का आयोजन ग्राम कोर्रामटोला में किया गया. इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा जनचौपाल अंर्तगत उपस्थित सभी युवाओं ओर बच्चों को संबोधन करते हुए निजात अभियान के संबध में विस्तार से जानकारी नशा मुक्ति अभियान के बारे में दी गई.
ग्रामीणों को दी साइबर क्राइम सहित अन्य उपाय बताकर दी जानकारी
थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर सहित उनकी टीम ने साइबर क्राइम, एटीएम फ्रॉड, गुड टच बेड टच, मोबाईल टावर के नाम से पैसे लेने की जानकारी, साइबर फ्रॉड से बचने उपाय बताकर, विधिक जानकारी , कोरोना प्रोटोकाल के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया, उपस्थित लोगों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों द्वारा भी इस संबंध में इस अभियान का एक हिस्सा बनने ओर नशामुक्ति हेतु इस सार्थक प्रयास पर सामुहिक रुप से संकल्प लिया गया. महिला संबंधित अपराध जैसे अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत अभिव्यक्ति एप, घरेलू हिंसा , साइबर क्राइम , छेड़छाड़ , यातायात के नए नियमों के बारे में एवं बच्चों एवं महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की भी जानकारी दी गई इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी बालिकाओं को सशक्त रहने व सतर्क रहने की समझाईश दी गई.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.