प्रकाश पाल की रिपोर्ट
तिल्दा- नेवरा (25 फरवरी 2022):- समीपस्थ ग्राम पंचायत बहेसर में जय अम्बे महिला मानस मंडली, जय माँ बंजारी मानस मंडली एवं ग्रामवासियो के सुयक्त तत्वाधान में ग्राम बहेसर में तीन दिवसीय रामायण समारोह का आयोजन किया गया है | रामायण समारोह का शुभारंभ 25 फरवरी से शुरु हो गया है। और ,27 फरवरी को समापन होगा। व ग्रामवासी ने बताया कि 3 दिनों तक चलने वाले इस रामायण समारोह में मानस मंडलीयो को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी टोलियो को 1001 रूपए नक़द एवं श्रीफल व गीता पुस्तक से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसमे प्रथम प्रस्तुतिया सरस्वती बालिका मानस परिवार मडईभाठा धमतरी ने प्रस्तुत किया। एवं तिल्दा नेवरा के आस पास गांव ताराशिव, एवं सिनोधा, में भी त्रियदिवसिया सस्वर मानस गान समारोह का आयोजन रखा गया है । प्रत्येक टोली में 5 सदस्यों का होना अनिवार्य है।3 दिनों तक चलने वाले रामायण उत्सव को सफल बनाने में जय अम्बे महिला मंडली, व जय माँ बंजारी महिला मानस मंडली बहेसर , एवं समस्त ग्रामवासी बहेसर तन मन धन से के साथ जुटे हुए हैं।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.