Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 3, 2022

खैरागढ़-नशीले दवाईयों, टेबलेट की बिक्री रोकनें मेडिकल संचालकों की थाना प्रभारी ने ली बैठक


खैरागढ़-नशीले दवाईयों, टेबलेट की बिक्री रोकनें मेडिकल संचालकों की थाना प्रभारी ने ली बैठक

खैरागढ़ शहर सहित पूरे क्षेत्र में नशीलें दवाईयों, इंजेक्शन, नशें के टेबलेट बिक्री की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। अभियान निजात के तहत थाना खैरागढ़ स्थित शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित मेडिकल संचालकों की बैठक लेकर थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने सभी से अभियान में सहयोग की अपील करतें कहा कि इसमें बिना मेडिकल दुकान संचालकों का सहयोग जरूरी है ।


न करें नशीलें दवाईयों का विक्रय


थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने इस दौरान दर्जन भर से अधिक दवाई दुकान संचालकों की थाना परिसर में बैठक लेकर नशीलें दवाईयों इंजेक शनों, टेबलेट का बिना अधिकृत पर्ची के विक्रय नहीं किए जाने के निर्देश दिए। शहर सहित इलाकें में इस तरह के क्रियाकलापों पर लगाम लगानें को लेकर जारी अभियान की जानकारी देतें पांडे ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में ऐसी रोक जरूरी हैं। इससे अवैध नशाखोरी पर पूर्ण लगाम कस सकेगा। पुलिस के नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी किए गए अभियान निजात को दवाई दुकान संचालकों ने सराहनीय पहल बतातें इस अभियान में पुलिस प्रशासन का हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी पांडे ने भी संचालकों से कहा कि इस तरह की कोई जानकारी सामने आए तो उसे पुलिस के साथ साझा करें। थाना प्रभारी पांडे ने निजात अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, नशीली दवाइयों, नशीले इंजेक्शन, टेबलेट इत्यादि अवैध विक्रय नहीं करने हिदायत दी और दिए। गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया। इस दौरान नवीन जैन, देवेश ओसवाल, मनोज जैन, विपिन बंजारे सहित दवाई दुकान  संचालक विक्रेता मौजूद थे

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad