ओबीसी सर्वे में छूटे लोग यहां भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं:21 से 28 फरवरी को 28 वार्डों में लगाया जाएगा शिविर...
दुर्ग/ 20 फरवरी। शासन के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर सीमा क्षेत्रअंतर्गत छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर में हितग्राही इसका लाभ उठा रहे है।
जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने के लिए हितग्राही आवदेन लेकर है शिविर पहुँच रहे है।ओबीसी सर्वे में छूटे लोग यहां भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं।
प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव ने बताया कि आज शिविर में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राथमिकता के 19 एवं एपीएल कार्ड के 37 आवेदन हितग्राहियों ने जमा किया है। निगम द्वारा नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
छग खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छग राशनकार्ड नियम 2016 के तहत नवीन राशनकार्ड जारी किए जाने के निर्देश के तहत शिविर वार्डों में लगाया जा रहा है। राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही शिविर में नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड शिविर में पहुँच रहे।
-आज यहां होगा शिविर:
निगम सीमा अंतर्गत छूटे हुए परिवार का नवीन एपीएल, बीपीएल राशन कार्ड के लिए इन वार्डो में लगाया जाएगा शिविर:वार्ड 30,31,32,33 के लिए दिगम्बर जैन मंदिर,वार्ड
34,35,36,37,38 के लिए मोहनलाल बाकलीवाल,गंजपारा,वार्ड 39,40,41,42,43,44 के लिए कसारिडीह प्राथमिक शाला,वार्ड 45,46,47,48 में विवेकानंद भवन सभागार केंद्रीय जेल के सामने,वार्ड
49,50,51,52 में शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,वार्ड
53,54 में शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया,वार्ड
55 में शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव के अलावा वार्ड
57,58 में शासकीय प्राथमिक शाला उरला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.