खलारी के मनरेगा मजदूरों ने रोजगार सहायक व मेंट को हटाने जनपद अध्यक्ष घर के सामने दिया धरना , कहा मनमानी करते है रोजगार सहायक व मेंट
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत खलारी में लगभग सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने गांव के मेंट व रोजगार सहायक के खिलाफ आक्रोश हो गए हैं आक्रोशित मनरेगा मजदूरों ने जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के निवास के सामने धरने पर बैठ गए मनरेगा मजदुरो का कहना है कि तालाब गहरीकरण मे एक फीट मिट्टी खुदाई करवाने के बाद रोजगार सहायक व मेंट मिट्टी को 50 से 70 मीटर की दुरी पर डलवाया जा रहा है अधिक दुरी होने के कारण मनरेगा मजदूर एक गोदी में तीन मजदूर मांग रहे हैं या फिर गोदी की गहराई कम करे इधर रोजगार सहायक व मेंट का कहना है कि हम नियम में रहेंगे नियम में दो आदमी को एक गोदी दिया जाएगा जिसमें एक फीट गहरा खुदाई करना है इधर ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक व मेंट मनरेगा कार्य में अपनी मनमानी करते है सही मिट्टी खुदाई करने के बाद भी मजदुरो का पैसा काट दिया जाता है साथ ही मजदूरों से बदसलूकी से भी बात करते हैं जिस पर सभी आक्रोशित मनरेगा मजदुरो ने जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के निवास के सामने धरना देकर शासन प्रशासन से रोजगार सहायक व मेंट को तत्काल हटाने की मांग कि है । इधर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने कहा कि मनरेगा मजदुर मेरे पास अपनी समस्या को लेकर आए है इस मुद्दे को लेकर रोजगार सहायक मेंट व सीईओ से बात करेंगे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.