कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार आतंक का बोलबाला: धरम लाल कौश
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट।
बालोद- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक रविवार को चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के कार्यक्रम मे शामिल होने जिला मुख्यालय स्थित बंजारी धाम ग्राम जूंगेरा बालोद पहुंचे। इस दौरान जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरम लाल कौशिक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार व आतंक का बोलबाला है।जिससे कोई इलाका अछूता नहीं है यहां हाल ही की घटनाओं में जिला सहकारी बैंक निपानी में किसानों के खून पसीने की कमाई बैंक में जमा करोड़ों रुपए पर डाका डाला गया।उन्होंने कहा जिला मुख्यालय के समीप ग्राम निपानी के जिला सहकारी बैंक में 13 गांव के किसानों के खातों से बड़ी छोटी जमा राशियों की हेराफेरी, फिक्स डिपाजिट, धान बिक्री के पैसों व अन्नदाता किसानों के हक को मारा है। उन्होंने कहा कि अब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं होना इतने बड़े मुद्दे पर FIRभी दर्ज नहीं होना किसानों के साथ अन्याय है। इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं होगी तो भाजपा जल्द ही आंदोलन करेगी। उन्होंने आगे कहा
कांग्रेस की सरकार ने हर तरफ आंतक व भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस के कार्यकर्ता जिस तरह से आंतक के साहरे भय का वातावरण निर्मित कर रहे है वो किसी से छिपा नहीं है। हाल दिनों जिस तरह सेअवैध लकड़ी मामले में पुलिस के साथ अभद्रता का मामला आया था तो वही गुंडरदेही में रेत माफियाओं ने पुलिस के जवान पर हमाल कर दिया। इससे दुखद क्या हो सकता है जिस राज्य में पुलिस ही सुरक्षित नहीं को आम लोगों की रक्षा तो भगवान भरोसे होगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार एक मंत्री के प्रतिनिधि ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।
मोहड़ बांध में10करोड़ रुपये की हुई गड़बड़ी
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा जिले के मोहडबांध परियोजना में 10 करोड़ की गड़बड़ी की आशंका मरम्मत के नाम पर मजदूरी व सामग्री निकालने के पश्चात मनरेगा कार्य में मजदूरों की मजदूरी व कार्य स्वीकृत कराकर 15 से 17 करोड़ का घोटाला किया गया है। एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो किंतु सत्ता के संरक्षण में अवैध उत्खनन मे उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता लिप्त हैं। किसानों को खाद भी नहीं मिल रहा है। इसके लिये कौन जिम्मेदार है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मिशन 2023 से अभी जुट जाने की अपील की।उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों के भी मुलाकत की।इस मौके पर सांसद मोहन मंडावी जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक वीरेंद्र, साहू, राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन, जिला महामंत्री देवेंद्र जयसवाल ,वरिष्ठ नेता लेख राम साहू, पवन साहू, छगन देशमुख, देवलाल ठाकुर, होरीलाल रावटे, राकेश छोटू यादव, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू , जयेश ठाकुर,याद राम साहू, नंदकिशोर शर्मा,कौशल साहू,संजय दुबे,राजीव शर्मा, आदित्य पिपरे, दुर्गानन्द साहू,प्रेमलता साहू, कीर्तिका साहू ,डामेश्वरी साहू, अनिता कुमेटी, दीपा साहू सन्ध्या साहू,सुशीला साहू,कल्याण साहू, संजय साहू,संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, कमल पंपालिया, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.