Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

डोंगरगांव युवा शक्ति का सदुपयोग राष्ट्र व समाज निर्माण मे हो - दलेश्वर साहू उत्कृष्ट युवा व युवा मंडल हुए सम्मानित।


डोंगरगांव युवा शक्ति का सदुपयोग राष्ट्र व समाज निर्माण मे हो - दलेश्वर साहू उत्कृष्ट युवा व युवा मंडल हुए सम्मानित।

राजनांदगांव- नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव द्वारा आनंद मंगल भवन राजनांदगांव मे आयोजित जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम मे डोंगरगाव विधायक व छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय दलेश्वर साहू जी, बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए ,इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति परिवर्तन परिवर्तन लाने मे सक्षम होता है। युवा शक्ति का सदुपयोग राष्ट्र व समाज के निर्माण मे हो।उन्होने कहा कि जितने भी महापुरूष हुए है


 उनके बारे मे जानने की कोशिश करे। नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण अंचल के युवाओ को खेल व रचनात्मक कार्यो के लिए प्रेरित कर रहा है वह सराहनीय है। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक सुरेश पटेल ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केन्द्र के  संयुक्त पहल पर युवाओ के शैक्षणिक शारीरिक व मानसिक विकास के  लिए सार्थक कार्य किया जा सकता है। जिला युवा समन्वयक देवेश ठाकुर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजना के बारे मे जानकारी दी। जिला सलाहकार समिति के सदस्य अमरनाथ साहू ने नेहरू युवा केन्द्र के साथ जुड़कर युवा मंडल के माध्यम से कैसे सामाजिक बदलाव ला सकते है इस पर अपने पुराने अनुभव को शेयर किया। कार्यक्रम मे श्रीमति आरती मिश्रा, जिला समन्वयक जेमा जी यूएनडीपी  भी मंचस्थ थे।


  सर्वप्रथम महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र मे पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जिला स्तर श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा व नवयुवक  मंडल को सम्मानित किया गया, जिले के प्रतयेक विकासखंड के चयनित  युवा मंडल को खेल सामग्री मुख्यअतिथी के हाथो प्रदान किया गया जिसमे तेजस्वी वर्मा पोषण, टेकराम सलामे शिक्षा, सुमित्रा कुजुर महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य, अविनाश टेम्बुरकर आंगनबाडी प्लेग्राऊंड, नौशी जैविक खेती , खिलावन दास साहू बैंकिक जागरूकता, सुमन साहू लडकियो की आत्मरक्षा,  थानसिंग साहू पर्यावरण, रिनेश वर्मा कोविड जागरूकता व टीकाकरण, राहूल वर्मा खेल, ज्योत्सना तांडिया युवा मंडल विकास , मनोज साहू रक्तदान जागरूकता, सीमा वर्मा स्वास्थय, खिलेश्वर दास साहू कला और संस्कृति का प्रचार,अजय साहू कौशल विकास सम्मलित है। 

    इसी तरह सभी विकास खंड के चयनित युवा मंडल को खेल सामग्री भी दिया गया जिसमे डोंगरगाव विकास खंड के एकता युवा मंडल तेदूनाला, जनहित युवती मंडल करमतरा,  राजनांदगांव विकास खंड के सुभाष युवा मंडल डुमरडीह कला,  जागृती युवती मंडल सिंगपुर ,मानपुर विकास खंड के नई उड़ान युवती मंडल कोहका, विवेकानंद युवा मंडल कोहका, विकास खंड डोंगरगढ के जयशंकर युवती मंडल मोहनपुर, युवा कल्याण समिति डुंडेरा, विकास खंड मोहला के फ्रेंड्स क्लब डुडेरा, नवज्योति युवती मंडल बांधाटोला, विकास खंड छुईखदान के संस्कार युवती मंडल बीरूटोला , स्वामी विवेकानंद युवा मंडल पदमावतीपुर, विकास खंड चौकी से स्टार युवती मंडल कोरचा टोला, स्टार युवा मंडल कोरचा टोला, विकास खंड खैरागढ सावित्रीबाई फूले युवती मंडल बाजार अतरिया, भगतसिंह यूथ क्लब मडौदा, विकास खंड छुरिया से नेहरू युवा मंडल आतरगांव, तूफानी युवा मंडल गर्रापार प्रमुख है।  कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र के जिला व ब्लाक समन्वयक,  वालंटियर सहित विभिन्न ब्लाक के युवा युवती मंडल के प्रतिनिधि शामिल हुए।  कार्यक्रम का संचालन युवा मंच संचालक धनंजय साहू करमतरा ने तथा आभार प्रदर्शन   नेहरू युवा केन्द्र के लेखाधिकारी आरती मिश्रा ने की।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad