Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 5, 2022

थाना स0 लोहारा परिसर मे जनदर्शन कार्यक्रम का किया गया आयो पुलिस महानिरीक्षक एंव पुलिस अधीक्षक हुए सीधे - रूबरू आम जन सेआमजन एंव पुलिस दोनो के मध्य नही है कोई विभाजन रेखा - आई. जी. दुर्ग*

 


थाना स0 लोहारा परिसर मे जनदर्शन कार्यक्रम का किया गया आयो पुलिस महानिरीक्षक एंव पुलिस अधीक्षक हुए सीधे - रूबरू आम जन सेआमजन एंव पुलिस दोनो के मध्य नही है कोई विभाजन रेखा - आई. जी. दुर्ग*

हमेशा रखे सकारात्मक सोच - एस. पी. कबीरधाम*

158 गांवो के ग्राम कोटवार एंव अपार जनसमुदाय बने कार्यक्रम के साक्षी*

जन दर्शन मे कराया गया लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एंव बनाया गया आयुषमान कार्ड* 


अभिव्यक्ति एप्स के बारे जानकारी देकर उपस्थित महिलाओ को किया गया ससक्त*   

जन दर्शन कार्यक्रम मे आये युवाओ का कराया गया लर्निग लायसेंस एंव वाहन बीमा प्रक्रिया* 

लोहारा ब्लाक के सभी 158 गांव के ग्राम कोटवारो को साल ,श्रीफल एंव प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान* ।


            पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी. पाल के मार्गदर्शन में रेंज के समस्त जिलों में आमजनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने एवं उसका उचित निराकरण करने आम जन के हित मे कार्य करने पुलिस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ.पी.पाल एंव कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले के अलग-अलग अनुविभाग में समय-समय पर पुलिस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनों से रूबरू होकर जन दर्शन लगाकर उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना स0 लोहारा मे आज दिनांक 04/03/22 को जन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एंव अति0 पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर एंव अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मोनिका सिंह परिहार जन प्रतिनिधी गण एंव 158 गांव के ग्राम कोटवार एंव ग्रामीणो के अपार जन समुदाय के गरीमामय उपस्थिती मे आयोजित किया गया कार्यक्रम मे वरिष्ट अधिकारीयो द्वारा खुले मंच मे उपस्थित जन समुदाय को बे झिझक बिना किसी भय के अपनी समस्याओ को बताने जिस पर 07 आम नागरिको द्वारा कार्यक्रम मे अपनी समस्या रखी गई जिनमे से 03 समस्याओ का मौके पर निराकरण किया गया वरिष्ट अधिकारीयो द्वारा ग्रामीणों से हाल चाल पुछकर ग्रामीणों के समस्याओं को दूर करने का हर संभव मदद एंव त्वरीत निराकरण करने का आश्वासन ग्रामीण जनों दिया गया ।

            श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अपने उदबोधन मे पुलिस एंव आमजन दोनो समाज के एक ही अंग है दोनो के मध्य कोई विभाजन रेखा नही है यदि पुलिस भी गलत होगी तो उसका पक्ष नही लेकर जो समाज के हित मे हो वो फैसला लिया जायेगा एंव अपना मोबाईल नम्बर उपस्थित जन समुदाय को नोट कराकर किसी  भी समय अपनी समस्याओ के बारे मे अवगत कराने एंव त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया ।

         श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उदबोधन मे जन समुदाय को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पुलिस को सवेदनसीलता के साथ आम जन के हित मे कार्य करने एंव आम जन के मन मे पुलिस एक मित्र के रूप मे बने इस सबंध्‍ मे लगातार प्रयास करने बताया गया ।

         जन दर्शन कार्यक्रम मे उपस्थित 158 गांव के ग्राम कोटवारो को लगातार पुलिस एंव प्रसासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने पर उनके कार्यो का सम्मान करते हुए सभी को साल , श्रीफल ,पहचान पत्र एंव प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम मे सम्मनित किया गया ।

          कार्यक्रम मे उपस्थित जन समुदाय का स्वास्थ्य विभाग लोहारा के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई । तथा जरूरत मंदो का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया  जन दर्शन कार्यक्रम मे आये युवाओ का लर्निग लायसेंस एंव वाहन बीमा संबंधी प्रक्रिया पुर्ण कराया गया । कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ युवतियो एंव छात्राओ को ससक्त्‍ बनाने अभिव्यक्ति के संबंध मे जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप्स डाउनलोड कराया गया जिससे उन्हे किसी भी विषम परिस्थतीयो मे तत्काल पुलिस सहायता मिल सके । कार्यक्रम मे ग्राम कोटवारो द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित जन समुदाय ने आनंद लिया जन समुदाय को पुलिस परिवार द्वारा सम्मान भोजन कराया गया । पुलिस के इस कार्यक्रम एंव सम्मान से अभिभुत होकर कोटवार संघ सहसपुर लोहारा द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एंव उनकी पुरी टीम का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया ।    

           जन दर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा एंव जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे की जा रही आम जन के हितो से सबंधी कार्यवाही का विस्तृत प्रतिवेदन अति0 पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर द्वारा वाचन किया गया एंव सफल कार्यक्रम का आभार अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मोनिका सिंह परिहार द्वारा व्यक्त किया गया उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस कबीरधाम एंव अनुविभाग स0 लोहारा मे आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम मे चाईल्ड लाईन टीम, स्वास्थ विभाग लोहारा क्षेत्र के सम्मान्नीय जन, जन प्रतिनिधी एंव थाना प्रभारी स0 लोहारा अनिल शर्मा , थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल आनंद शुक्ला , चौकी चारभाटा प्रभारी नवरत्न कश्यप ,रक्षित निरीक्षक ,महिला सेल प्रभारी, थाना रेगांखार स्टाप एंव साईबर सेल टीम, एंव लोहारा अनुविभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी व सीएएफ जवान उपस्थित रहे ।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad