डोंगरगढ के अंर्तगत आने वाले पुलिस थाना बोरतलाव में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित*
शांति समिति की बैठक में निजात अभियान के तहत नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर- डोंगरगढ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन औऱ दिशानिर्देश पर पुलिस थाना बोरतलाव में आज आग़ामी होली त्योहार के सम्बंध में आवश्यक सुरक्षा औऱ शान्ति व्यवस्था की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए, शांति समिति की बैठक थाना में आयोजित की गई। बैठक में थाना अंतर्गत के सभी ग्रामो के वरिष्ठ नागरिक एवं ग्राम जनप्रतिनिधि,पंचायत सचिव,पटेल सहित कोटवार आदि बैठक में शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगो को आने वाले आगामी होली पर्व के संबंध में सभी ग्रामो में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के साथ होली पर्व मनाने के लिए अवगत कराया गया। साथ ही कोई भी समस्या आने से तत्काल थाने में अवगत कराने के लिए बताया गया।साथ ही इस दौरान यातायात नियम/ व्यवस्था का पालन करने एवं नशापान न करने की जानकारी आदि दी गई है। मीटिंग में राजनांदगांव पुलिस के द्वारा संचालित निजात अभियान के तहत सभी उपस्थित जनों को नशामुक्ति के संबंध में भी जानकारी दी गयी, जिसमें उपस्थित सभी लोगो का इसे विस्तार पूर्वक समझायत गया और संज्ञान में आने पर सुचित करने बताया गया है। आज की बैठक में थाना प्रभारी अब्दुल समीर एवं थाना बोरतलाव स्टाफ के द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित ग्राम सचिव एवं ग्रामों के कोटवारों, पटेल आदि उपस्थित थे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.