पानी में डूबने से मृत 03 लोगों के
परिवारों को 04-04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।तिरोड़ी तहसील के विभिन्न ग्रामों के 03 व्यक्तियों की विगत दिनों पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण कटंगी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा मृतकों के वारिसों को पृथक-पृथक 04-04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।
तिरोड़ी तहसील के ग्राम दुल्हापुर के निवासी जयपाल की 19 नवंबर 2021 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उसके वारिस पिता समजलाल को 04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। इसी प्रकार ग्राम कोयलारी के निवासी श्रीराम की 26 जून 2021 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उसकी वारिस पत्नी जैसुला बाई को 04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। ग्राम बोथवा के निवासी भावेश की 17 सितम्बर 2021 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उसके वारिस पिता संतोष को 04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।
तिरोड़ी के तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि वे कोषालय में देयक प्रस्तुत कर समजलाल, जैसुला बाई एवं संतोष के बैंक खाते में ई-पेमेंट से शीघ्र 04-04 लाख रुपये की सहायता राशि जमा करायें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.