Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 12, 2022

बिजली के चपेट में आने से दो युवक सुलझे,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल खेत मे जंगली जानवरों के लिए लगाए गए बिजली के जीआई तार के चपेट में आने से हुई दुर्घटना

 बिजली के चपेट में आने से दो युवक सुलझे,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल


खेत मे जंगली जानवरों के लिए लगाए गए बिजली के जीआई तार के चपेट में आने से हुई दुर्घटना



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। किसानों द्वारा अपने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए जाने वाले बिजली के तार के चपेट में आकर पिछले कुछ सालों में कइयों ने अपनी जान गवा दी है जो चिंता का विषय है।फसलों की रखवाली करने के लिए किसानों को दूसरा विकल्प अपनाने की जरूरत है जिससे दुबारा ऐसी दुर्घटना घटित न हो।ऐसा ही एक मामला ग्रामीण पुलिस थाना नवेगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम आमगांव के बेलदारटोला में घटित होने से एक युवक की मौत हो गयी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार घनश्याम पिता अमृत लिल्हारे उम्र 35 और प्रीतम पिता अनस बसेने उम्र 35वर्ष दो अन्य साथियों समेत बेलदारटोला बारसा कार्यक्रम मे गये थे।समय व्यतीत करने हेतु चारो दोस्त मोटरसाइकिल से खेत के तरफ चले गए जहां से दो दोस्त मोटरसाइकिल से वापस आ गए लेकिन घनश्याम और प्रीतम चना खाने के लिए चने की खेत मे चले गए।खेत से वापस आते समय दोनों युवक किसान द्वारा अपने खेत मे लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का आमगांव निवासी 35 वर्षीय घनश्याम पिता अमृत लिल्हारे बताया गया है।जिसके शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि गम्भीर रूप से घायल 35 वर्षीय प्रीतम पिता अनस बसेने को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।


चना खाने के लिए गए चने के खेत से वापस आ रहे थे दोनों युवक


 जानकारी के अनुसार घनश्याम और प्रीतम गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे खेत की तरफ चना खाने के लिए गए हुए थे।इसी बीच किसी किसान ने अपनी फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत में विद्युत करंट लगाया हुआ था। जब दोनों युवक चना लेकर वापस लौट रहे थे तभी वे विद्युत जीआई तार की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही घनश्याम की मौत हो गई वही प्रीतम इस हादसे में बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो गया था।होश आने पर किसी तरह उसने गांव वालों को बताया।जिसके उपरांत ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ चिकित्सको ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। उधर मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक घनश्याम के परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया।जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है वहीं मामले की जांच के लिए डायरी नवेगांव थाना पहुंचाई गई है।बहरहाल किसान की लापरवाही से पुनः एक बार किसी के घर का चिराग बुझ गया।जो निस्संदेह जुर्म जैसा ही है जिस पर सख्ती से कार्यवाही करने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad