03 माह से फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार पूर्व रंजिश पर आरोपी द्वारा घर घुसकर धमकी देकर हो गया था फरार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....विवरण इस प्रकार हैं दिनांक 21.01.2022 को प्रार्थी गणेश यादव पिता पुनसाय यादव उम्र 45 साल सकिन ग्रान बेलपारा बेलतरा थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आशिक यादव पूर्व रंजिश पर से दिनांक घटना 20.01.2022 के रात लगभग 10.00 बजे मां बहन की गंदी गंदी गालीया देते तथा जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने के लिये जबरन घर के अंदर घुस गया प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया आरोपी आशिक यादव घटना के बाद से ही गिरफतारी के डर से भाग गया था तथा छिपकर रह रहा था जिसकी पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया था होली पर्व दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आशिक यादव त्यौहार मनाने अपने घर आया हुआ है,सूचना पर तत्काल मौके पर आरोपी आशिक यादव के घर में घेराबंदी कर दबिश दिया गया आरोपी को गिरफतार किया गया । आज माननीय न्यायालय कोटा बिलासपुर में पेश किया गया है गिरफतार आरोपी1.आशिक यादव पिता स्व. देवारीलाल यादव उम्र 22 साल पता ग्राम बेलपारा बेलतरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.