Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 19, 2022

बागपत में हिन्दू-मुस्लिमों ने मिलजुलकर मनाया होली का त्यौहार - मुस्लिम भाईयों ने हिन्दू भाईयों का मुहं मीठा कराकर एक-दूसरे को दी होली के पवित्र पावन पर्व की बधाईयां

 बागपत में हिन्दू-मुस्लिमों ने मिलजुलकर मनाया होली का त्यौहार 


- मुस्लिम भाईयों ने हिन्दू भाईयों का मुहं मीठा कराकर एक-दूसरे को दी होली के पवित्र पावन पर्व की बधाईयां



- इस कायनात को बनाने वाली महान शक्ति की इबादत करें और यथा संभव जरूरतमंद लोगों की सहायता करे - जाहिद कुरैशी


बागपत, उत्तर प्रदेश।


जनपद बागपत में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने हिन्दू भाईयों के साथ होली के त्यौहार की खुशियां साझा की और एक-दूसरे के गले मिलकर और मुहं मीठा कराकर होली के पवित्र पावन त्यौहार की बधाई दी।


होली के अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी जाहिद कुरैशी ने होली को आपसी सौहार्द का प्रमुख त्यौहार बताते हुए कहा कि इस संसार में अनेकों धर्म है और सभी का एक ही उद्देश्य है कि इस कायनात को बनाने वाली महान शक्ति की इबादत करें और यथा संभव जरूरतमंद लोगों की सहायता करे। युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव एवं युवा समाज सेवी समीर अहमद ने कहा कि हम सभी को हर त्यौहार मिलजुलकर मनाने चाहिए, इससे हमें एक-दूसरे के बारे में जानने का अवसर मिलता है और आपस में भाईचारा बढ़ता है।

प्रमुख समाज सेवी हाजी यासीन ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल माने जाने वाले युवा समाज सेवी नईम राणा ने कहा कि हर धर्म आपस में मिलजुलकर रहने की शिक्षा देता है। आपसी भाईचारे को बढ़ाने में होली का त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि हमें अपने-अपने धर्मो का अनुसरण करते हुए एक-दूसरे के त्यौहारों की खुशियों को आपस में साझा करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad