डोंगरगढ-विधायक भुनेश्वर बघेल ने बजट में दिलाई 10 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृतिखबर मिलते ही क्षेत्र में हर्ष की लहर
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर- डोंगरगढ के स्थानीय विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने आगामी बजट 2021-22 में दस करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई है ।
इस आशय की सूचना लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा आज क्षेत्र में प्राप्त हुई ।
यह खबर सुनते ही क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई ।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा एवं मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने बताया कि विधायक श्री बघेल की अनुशंसा एवं निरंतर प्रयास पर लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा खैरागढ़ डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग से मां भवानी प्रांगण तक 3 किलोमीटर लंबे मार्ग चौड़ीकरण एवं मंदिर तक सीढ़ी निर्माण हेतु चार करोड़ 31 लाख 31हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। जन भावना के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी कार्य की स्वीकृति होने पर उन्होंने विधायक व लोक निर्माण मंत्री श्री साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिसमें प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, जनपद सभापति दिनेश ठाकुर ,जनपद डोंगरगढ़ का गौठान सभापति त्रिवेणी वर्मा , महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लता, साहू ,विधायक प्रतिनिधि राजू वर्मा, फत्तू वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राजू सिंह राजपूत, गोकुल वर्मा ,फिरंगी पटेल पटेल, दयाल दास साहू, ईश्वर दास साहू किया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विधायक की अनुशंसा पर भोरमपुर से चीचका मार्ग ढाई किलो मीटर लंबे निर्माण हेतु 2 करोड़ चार लाख की स्वीकृति एवं देवरी हाईस्कूल से गौठान तक मार्ग निर्माण 3 किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण हेतु दो करोड़ इन्कानवे लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बजट में प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है यह कार्य विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास से ही इस तरह के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल रही है निश्चित रूप से यह कार्य जन भावना के अनुरूप हैं तथा इनके निर्माण से लोगों को जहां एक और सुविधाएं मिलेंगी वहीं दूसरी ओर क्षेत्र का विकास भी होगा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.