महिला दिवस पर फुंडा मे हुआ विभिन्न खेल का आयोजन , गांव की महिलाओ ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा
गुण्डरदेही - महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्राम फुंडा में वर्ल्ड विजन द्वारा महिला स्व सहायता समूह के लिए खेल का आयोजन रखा गया था जिसमे सुरेली कुर्सी आलु दौड़ जलेबी दौड़ गोली चम्मच मटका फोड़ आदि खेलो का आयोजन रखा गया था जिसमें सुरेली कुर्सी में छवि यादव प्रथम व शिव कुमारी दूसरा स्थान प्राप्त किया आलू दौड़ में मंजू प्रथम व रामहीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जलेबी दौड़ में लक्ष्मी प्रथम व गुपेश्वरी बाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया मटका दौड़ में किरण प्रथम व गायत्री द्वितीय स्थान प्राप्त किया गोली चम्मच में ज्ञानेश्वरी प्रथम व शकून द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार बाल पासिंग में लगनी बाई प्रथम व सुमित्रा बाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि महिला दिवस मे इस प्रकार का आयोजन गांव में होते रहना चाहिए जिससे महिलाओं की विकास एवं आदर सम्मान समाज में बनी रहती है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.