विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में सम्यक बौद्ध महासभा के महिला अध्यक्ष चंद्र रेखा नंदेश्वर के नेतृत्व में शाल,फल व बिस्किट प्रदान किया गया।
दल्लीराजहरा :- विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में सम्यक बौद्ध महासभा के महिला अध्यक्ष चंद्र रेखा नंदेश्वर के नेतृत्व में पुष्पा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे कुष्ठ रोगियों व अन्य स्वास्थ्य लाभ ले रहे महिलाओं व पुरुषों को शाल,फल व बिस्किट प्रदान किया गया और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की गई ।
और साथ ही साथ वार्ड क्रमांक पांच में संचालित सेवा सरिता समिति के सदस्य रिखी राम मोटघरे,व सन्तोष देवागन को ₹2000 रुपये का अर्थिक सहयोग दिया गया ।ज्ञात हो कि सेवा सरिता समिति के द्वारा लगभग 45 असहाय वृद्धजनों को प्रतिदिन एक समय का निशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है ।जोकि सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर जोत्सना मेश्राम, कृष्णा गजभिए ,सीमा रामटेके ,सावित्री रामटेके, कौशल्या बन्सोडे, अनीता उके,सीता मेश्राम ,शारदा बाम्बेश्वर,शीला दासोडे, वत्सला मेश्राम,उषा मेश्राम, प्रतिमा बोरकर ,सुशीला रामटेके, एवं महिला समिति के सदस्य गण व पदाधिकारी उपस्थित थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.